उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण (Photo Synthesis in Higher Plant)

Q. 1 प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा दे! इसके सरलीकृत समीकरणों को लिखें!

Ans : सभी हरे पौधे सूर्य से सूर्य प्रकाश वातावरण से CO2 भूमि से जल एवं पौधे में पाये जाने वाले हरितलवक की उपस्थिति में ग्लूकोज एवं जीवनदायनी ऑक्सीजन का निर्माण करता है, यही प्रकाश संश्लेषण कहलाता है।

Q. 2 प्रकाश संश्लेषण के महत्त्व को ऊजांगर करे!

Ans :प्रकाश संश्लेषण की क्रिया भौतिक एवं जैविक जगत को जोड़ती है। सिर्फ इसी क्रिया द्वारा सूर्य के सौर ऊर्जा का उपयोग भोजन प्राप्ति के लिए किया जा सकता है, जो जीव के लिए अत्यंत आवश्यक है साथ ही जीवों के जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन भी इसी क्रिया की देन है।

Q. 3 प्रकाश संश्लेषण के स्थानान्तरण से आप क्या समझते है?

Ans : प्रकाश संश्लेषण से बने ऊर्जायुक्त यौगिक पादप के अन्य अंगों जैसे जड़, तना, विकसित बीज एवं फल में स्थानांतरित होते है। यह क्रिया प्रकाश संश्लेषण का स्थानान्तरण कहलाता है।

Q. 4 स्वपोषी किसे कहते है? इसके प्रकारों को लिखें!

Ans : वह जीव जो अपना भोजन अकार्बनिक पदार्थों से स्वयं तैयार करता है, स्वपोषी कहलाता है तथा पोषण की यह क्रिया स्वपोषी कहलाता है। यह दो प्रकार का होता है:

  1. प्रकाश संश्लेषी (Photo Synthetic): यह अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा बना लेता है। जैसे - हरे पेड़ - पौधे
  2. रासायन संश्लेषी (Chemo synthetic): यह जीव अपना भोजन रासायनिक संश्लेषण विधि द्वारा बनाता है। इस प्रक्रिया में आवश्यक ऊर्जा जीव पृथ्वी पर हो रहे ऑक्सीकरण अवकरण प्रक्रिया द्वारा प्राप्त करता है।
  3. Q. 5 क्लोरोफिल 'ए' एवं क्लोरोफिल 'बी' में अंतर लिखे!

    Ans : क्लोरोफिल 'ए' एवं क्लोरोफिल 'बी' में निम्न अंतर है:

    क्लोरोफिल 'ए' क्लोरोफिल 'बी'
    इसका रासायनिक सूत्र C55H12O5Mg होता है। इसका रासायनिक सूत्र C55H7O6N4Mg होता है।
    शुद्ध अवस्था में इसका रंग Blue, Green होता है। शुद्ध अवस्था में इसका रंग Olive green होता है।
    यह पेट्रोलियम ईधन में घुलनशील होता है। यह मिथाइल एल्कोहॅाल में घुलनशील होता है।

    Q. 6 केरोटीनॅाइड (Carotenoide)पर टिप्पणी लिखे!

    Ans : वह प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में भाग लेने वाले लाल, नारंगी एवं पीले रंग के सहायक वर्णक है जो संग्रही ऊर्जा के रूप में कार्य करता है। यह स्पेक्ट्रम के उन क्षेत्रों से प्रकाश ग्रहण करता है, जिसे हरितलवक नहीं कर पाता है।

    Q. 7 CAM चक्र की व्याख्या करे!

    Ans : केम चक्र प्राय: उन पौधो में होता है जिनके रंध्र रात में खुलते है तथा दिन में बंद रहते है, इस प्रकार के पौधों के दिन तथा रात में उपापचायिक प्रक्रिया में अंतर होता है।
    Staps at Day: दिन के समय रंध्र बंद हो जाता है
    Malic acid दिन में CO2 की श्रोत की तरह कार्य करता है।

    Q. 8 C3 पादप एवं C4 पादपों की पत्ती के शरीरिकी में अंतर लिखे!

    Ans : C3 पादप एवं C4 पादपों की पत्ती के शरीरिकी में अंतर निम्न है:

    C3 पादप C4 पादप
    हरितलवक सिर्फ एक ही प्रकार की पायी जाती है। हरितलवक द्वि - आकार की होती है।
    बडलसीट कोशिकाएं छोटी होती है। बडलसीट कोशिकाएं बड़ी होती है।

    Q. 9 प्रकाश संश्लेषण की क्रिया कहाँ सम्पन्न होती है?

    Ans : प्रकाश संश्लेषण की क्रिया हरे पत्तियों में उपस्थित पर्ण मध्यक की कोशिकाओं में सम्पन्न होती है।

    Q. 10 प्रकाश तंत्र क्या है?

    Ans : प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा ग्रहण करने वाले वर्ण को प्रकाश तंत्र कहते है।

    1. प्रकाश तंत्र क्लोरोफिल a
    2. प्रकाश तंत्र क्लोरोफिल b

    Q. 11 प्रकाश फास्फोराइलेशन किसे कहते है और यह कितने प्रकार के होते है?

    Ans : हरितलवकों में प्रकाश की उपस्थिति में ADP से ATP के निर्माण की प्रक्रिया को प्रकाश फास्फोराइलेशन कहते है। यह दो प्रकार के होते है:

    1. अचक्रिय प्रकाश फास्फोराइलेशन
    2. चक्रिय प्रकाश फास्फोराइलेशन

    Q. 12 केल्विन चक्र का दूसरा नाम क्या है?

    Ans : C3 चक्र

    Q. 13 प्रकाश संश्लेषण के अंतिम उत्पाद का नाम लिखे!

    Ans : सुकोज (ग्लूकोज)

    Q. 14 प्रकाश श्वसन क्या है?

    Ans : श्वसन की वह प्रक्रिया जो हरितलवक में प्रारंभ होता है और केवल प्रकाश में होता है। प्रकाश श्वसन कहलाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Biology Notes (Hindi)