खनिज पोषण (Mineral Nutrition)

    वायुमंडल में उपस्थित गैस
      N2 = 78%
      O2 = 21%
      CO2 = 0.03%
      R. G. = 0.97%

Q. 1. नाइट्रोजन चक्र (Nitrogen Cycle) क्या है?

Ans - एएवायुमंडल मे नाइट्रोजन सर्वाधिक अर्थात् 78% है।परंतु पौधे इसे सीधे ग्रहण नहीं कर सकते है जबकि नाइट्रोजन पौधे के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व है। वायुमंडल के नाइट्रोजन तड़ित द्वारा ठनका या बिजली कड़कने द्वारा भूमि तक आता है। मिट्टी में मौजूद नाइट्रोजन की स्थिरकरण जीवाणु जो की दलहनी पौधे के जड़ों के गाँठो में पाया जाता है। इस वायुमंडलीय नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदल देता है अब इस मिट्टी में मौजूद नाइट्रेट को पौधे के मृत होने के पश्चात अपघटन द्वारा नाइट्रोजन पौधे से वायुमंडल में चला जाता है या फिर पौधे को जन्तु खाते है इस प्रकार पौधे से नाइट्रोजन जन्तु में चला जाता है पुन: जन्तु के मृत होने पर अपघटन द्वारा नाइट्रोजन जन्तु से वायुमंडल में चला जाता है इस प्रकार वातावरण में नाइट्रोजन चक्र चलता रहता है।

Q. 2. पोली पेप्टाइड शृंखला क्या है?

Ans - प्रोटीन एक या अधिक पोली पेप्टाइड (Polybeptide) शृंखला से निर्मित है, जिसमें सैकड़ों अमीनो अम्ल पाए जाते है प्रोटीन के अणुभार में काफी अंतर पाया जाता है क्योंकि इनकी संख्या में अंतर होती है।

Q. 3. पादपों में खनिज की कमी होने के चार लक्षणों को बताएं!

Ans - ये निम्न है:

  1. क्लोरीसीस (Chlorosis)- हरित लवकों की कमी से पत्तियों की सतह आ पीला पड़ना क्लोरीसीस कहलाता है।
  2. नेकोसीस (Necrosis) - पत्तियों में स्थानीय कोशिका की मृत्यु नेकोसीस कहलाता है। ,
  3. कर्लिग (Curling) - पत्तियों के असमान वृद्धि से कुर्चित हो जाती है।
  4. मोटलिंग - पत्तियों पर हरी तथा अन्य रंगों के धब्बे दिखाई देते है।

Q. 4. जल संवद्धन क्या है?

Ans - जल संवद्धन तत्त्व विशेष की भूमिका को ज्ञात करने की विधि है जिसमें तत्त्वों की कमी संबंधित लक्षणों के अध्ययन के लिए पोषक माध्यम से उस तत्त्व के विशेष को हटाकर पादपो की वृद्धि को देखी जाती है।

Q. 5. जैविक नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Biological Nitrogen Fixation)पर टिप्पणी लिखे!

Ans- वायुमंडलीय नाइट्रोजन का सजीवों द्वारा नाइट्रेड यौगिक मे रूपान्तरण जैविक नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहलाता है। वायुमंडल में नाइट्रोजन 78% होता है जिसे पौधे सीधे ग्रहण नहीं कर पाते है अत: नाइट्रोजन स्थिरीकरण वैक्टेरिया जैसे राइबोजियम जो दलहनी पौधे के गाँठो में पाया जाता है। वायुमंडलीय नाइट्रोजन को नाइट्रेड में बदल कर मिट्टी मे संचित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Biology Notes (Hindi)